फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन पशु चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन पशु चोर पकड़े
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने सोमवार को कस्बे के चंधेड़ी रोड पर छापा मारा और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि तीनों मेरठ जनपद के सरूरपुर थाने के गांव पांचली और पांचली बुजुर्ग के रहने वाले हैं। शौकीन व इस्लाम पुत्र नवाब निवासी पांचली व रईसु मिस्त्री पुत्र नूरमौहम्मद पांचली बुजुर्ग का रहने वाला है। तीनों पशु चोर गिरोह के सदस्य हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा से सचिन व चरण सिंह के चार पशु चोरी हो गए थे। इस घटना में पशु मालिकों ने चार ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक ग्रामीण अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों ग्रामीण शातिर चोर है। जल्दी ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें