फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा बाइकों का अवैध कटान, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने नगर के मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा में चल रहे बाइकों के अवैध कटान का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा मौका पाकर फरार हो गया। यहां से काफी संख्या में बाइकों का कटा हुआ सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात्रि इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा में एक मकान में छापा मारकर वहां से आरिफ को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका भाई तौसीफ मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से चालू हालात में 10 बाइकें, 10 इंजन, 12 टंकी, 9 साइलेंसर, 25 पहिये, 10 हैंडल, 54 सॉकर, 7 टी, दो फ्रेम, 6 लेग गार्ड, पांच चेन सेट आदि पार्ट्स बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि पिछले कई दिनों से पुलिस को बाइक कटान की सूचना मिल रही थी। सही और कटे हुए वाहनों को कहां से लाया गया। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें