बुढ़ाना। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश सहित दो को घेर कर पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और बाइक बरामद की।
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को पकड़ा गया है। घायल हुआ बदमाश भूरा रसूलपुर दभेड़ी गांव का रहने वाला है। दूसरा बदमाश कलीम हर्रा गांव का रहने वाला है। दोनों बदमाशों के खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों का चालान कर दिया।