फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: चरथावल में प्रशासक ने नहीं लिया चार्ज, वेतन रूका, काम अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
34 दिन बाद भी चरथावल में नहीं आए प्रशासक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। नगर पंचायत में सवा महीने से प्रशासक के चार्ज नहीं लिए लिया। इस कारण दो महीने से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिल पा रहा है। जनवरी के महीने में निवर्तमान चेयरमैन सतेंद्र त्यागी का कार्यकाल खत्म होने के बाद अभी तक प्रशासक ने चार्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर परमानंद झा को जिलाधिकारी ने चरथावल नगर पंचायत का प्रशासक नियुक्त गया है। मगर, उन्होंने अभी तक चार्ज नहीं लिया। इस कारण कर्मचारियों को दिसंबर और जनवरी का वेतन नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा विकास कार्यों का भुगतान भी रूका है। चरथावल रोहाना बस स्टैंड के पास अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। निवर्तमान चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने बताया उनके हटने के बाद एमआरएफ योजना के तहत संचालित कूड़ा निस्तारण केंद्र पर 15 सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया है। इससे कूड़ा निस्तारण का काम ठप है। पहले यहां एडीएम को प्रशासक बनाया गया था, लेकिन उनके द्वारा भी चार्ज नहीं लिया था। उनके बाद कोई प्रशासक अभी तक चार्ज नहीं लेने से भुगतान संबंधी कार्यों में दिक्कत आना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें