फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। पुलिस ने दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे आरोपी को भोकरहेडी-सीकरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने भोकरहेड़ी निवासी भूपेंद्र व उसकी पत्नी रूबी, जितेंद्र उर्फ छोटी के साथ ही थाना मंसूरपुर के एक गांव निवासी सचिन के विरुद्ध तीन नवंबर 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि भूपेंद्र और उसकी पत्नी रूबी उसे घुमाने के बहाने गांव सीकरी मार्ग की ओर ले गए थे। थोड़ी देर बाद ही गांव का ही जितेंद्र कार लेकर आया और उसे उसमें बैठा कर एक अज्ञात स्थान पर ले गए। बेहोश कर जितेंद्र और भूपेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन मंसूरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सचिन को बेच दिया। सचिन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे 26 अक्तूबर 2021 को मोरना छोड़कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले जेल भेज दिया गया था। फरार चल रहे भूपेंद्र भूपेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें