फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
खतौली में मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश दबोचा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुआड़ा फाटक के समीप पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग कर दी है।
बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम बुआड़ा फाटक पर चेकिंग कर रही थी। खतौली की ओर से जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवार दोनों आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए गंगनहर की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों की सूचना थाने में दी। कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और बदमाशों की घेराबंदी कर ली। इस दौरान हुई फायरिंग में पुलिस की गोली दाएं पैर में लगी। जिससे बदमाश घायल होकर गिर पड़ा। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर सीओ मौके पर पहुंचे। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नईम उर्फ राहुल निवासी खेड़ी फिरोजाबाद थाना ककरौली बताया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर लूट, चोरी आदि के आठ मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ आशीष प्रताप सिंह, कोतवाल एचएन सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें