-पुलिस की पिटाई से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल
मीरापुर। शादी समारोह में देर रात तक बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस पर मेहमानों की पिटाई करने, घर में रखा सामान तोड़ने का आरोप लगाया है। पिटाई में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए है।
बुधवार को गांव कैथोड़ा निवासी हसन की पुत्री अफसाना की शादी थी, जिसकी बिजनौर जनपद के स्योहारा क्षेत्र से बरात आयी थी। देर शाम बरात विदा होने के बाद हसन के घर शादी में आये हुए मेहमान रुके हुए थे। घर में डीजे बज रहा था।
हसन का आरोप है कि रात में करीब 10 बजे उन्होंने डीजे बन्द कर दिया था। इस दौरान कुछ नकाबपोश वहां आये और मेहमानों से मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं से अभद्रता की। आरोप है कि शोर मचाने पर नकाबपोश युवक फरार हो गए। इसके बाद देर रात पुलिस उनके घर पहुंची और घर में सो रहे मेहमानों व परिवार के सदस्यों की पिटाई की। कई को चोट लगी हैं।
हसन को जबरन जीप में डालकर ले जाने लगी। पीड़ित हसन व उसके परिजनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व एसडीएम जानसठ से शिकायत की है। थाना पुलिस का कहना है कहा कि शादी में देर रात तक डीजे बज रहा था, जिसकी पड़ोसियों ने शिकायत थी। इसी बात को लेकर पड़ोसियों और हसन के परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने डीजे बंद कराया था। आरोप गलत है।-संवाद
-
हमलावर किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकड़ा निवासी आजम को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने कुछ दिनों पहले उसने कूकड़ा में एक परिवार से मारपीट की थी। सीओ नई मंडी ने दर्ज कराए मुकदमे की जांच की थी। कई आरोपी पहले पकड़े गए थे।