फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने लड़ी किसान-मजदूरों की लड़ाई : अनिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसान-मजदूरों के हितों के लिए कार्य किया। सर्वसमाज को एकजुट रखते हुए राजनीति की। भूमा स्थित गायत्री फार्म हाउस पर रालोद नेताओं ने मीरापुर चुनाव की तैयारियों के लिए जनसंवाद किया। बिजनौर से रालोद सांसद चंदन चौहान ने कहा कि रालोद पार्टी से बढ़कर एक विचारधारा है, जिसमें हर वर्ग जाति समुदाय का हित निहित है। बागपत के सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, आयोजक रालोद नेता सुनील रोहटा, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद ने भी विचार रखे। पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप उज्जवल, बागपत जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, मनु मलिक, नवीन सैनी मौजूद रहे। संचालन रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें