फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस ने शुरू की जिला बदर अपराधियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव के लिए पुलिस ने अपराधियों की घेराबंदी शुरू कर दी हैं। जिला बदर अपराधियों पर पुलिस ने सख्ती शुरू की है।
पुलिस ने पिछले पांच दिन में ही 250 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की हैं। सैकड़ों लोगों को एक से दो लाख तक की धनराशि से पाबंद भी कराया गया हैं। एसएसपी संजीव सुमन ने जिला बदर अपराधियों की निगरानी करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस ने जिला बदर अपराधियों की वर्तमान स्थिति का भी पता लगाना शुरू किया हैं। जानकारी जुटाई जा रही हैं कि कहीं कोई जिला बदर अपराधी चुनाव के दौरान किसी प्रत्याशी के साथ घूमकर उसकी किसी तरह से मदद तो नहीं कर रहा हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत का कहना है कि जिला बदर अपराधियों की निगरानी व अपने ही क्षेत्र में छिपकर रहने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।

जिला बदर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी कोतवाली पुलिस ने जिला बदर शेरनगर निवासी साबिर अली को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया हैं। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं के 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें