फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता सके बच्चे

Fri, 07 Oct 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा गांव में स्कूल का बीडीओ ने अचानक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक गैरहाजिर मिलने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कक्षा 8 के बच्चों की कक्षा में जाकर उनसे देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का नाम पूछा तो, कोई भी छात्र नहीं बता पाया। 
बृहस्पतिवार को बीडीओ विजय प्रताप यादव ने गांव सिखेड़ा में सशक्त विकास प्रदेश अभियान के अंतर्गत खुली बैठक कर ग्रामीणों से गांव की समस्याओं व
विकास के बारे में जानकारी की। ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी स्कूल में शिक्षक नहीं पढ़ाते हैं।

कई शिक्षक तो स्कूल नहीं आकर चुपचाप कई दिन की हाजिरी  भरकर चलते जाते हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ ग्रामीणों को लेकर पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल में छापा मारने के लिए गए तो, स्कूल में दो शिक्षक गैर हाजिर मिले। उन शिक्षकों को विभाग से नोटिस जारी कराया गया। बीडीओ ने कक्षा 8 में सवाल पूछे, जिनका छात्र उत्तर नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें