फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण बचाने को लगाए पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पौधे लगाए, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को वन महोत्सव सप्ताह के तहत जिले में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। विभिन्न संस्थाओं ने अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन के सहयोग से वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने गंगा किनारे के फिरोजपुर बांगर गांव में पौधरोपण किया। जिला युवा समन्वयक प्रतिभा शर्मा और जिला परियोजना अधिकारी सुबोध शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमामि गंगे के संयोजक डॉ वीरपाल निर्वाल, ब्लाक प्रमुख मोरना, प्रधान फिरोजपुर बांगर, वन क्षेत्रिय अधिकारी सिंह राज सिंह पुंडीर व गांव के गंगादूतों के साथ साथ नेहरू युवा केंद्र से राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संदीप कुमार और युवक मंगल दल ब्लाक अध्यक्ष मोरना की टीम से श्यामसुंदर, हर्षित आदि ने पौधरोपण में योगदान दिया। सनातन धर्म महाविद्यालय की ओर से जामुन, यूकेलिप्टिस, बहेड़ा, सहजन, बोतल ब्रुश आदि के 540 पौधे लगाए गए। 490 पौधे महाविद्यालय में परिसर में तथा 50 पौधे गांव मखियाली में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत प्राचार्य डा. एससी वार्ष्णेय की देखरेख लगवाए गए। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार रहे। इस अवसर पर सचिव अखिलेश दत्त, कोआर्डिनेटर डा. बबीता गुप्ता, डा. शेखर चंद, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डा. एसएन सिंह, सुखपाल सिंह, डीके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उदय वेलफ़ेयर सोसाइटी एवं इनरव्हील क्लब (इरा) ने की ओर से सिविल लाइन थाना, माउंट लिट्रा जी स्कूल, न्यू हॉराइजन स्कूल एवं वृंदावन कॉलोनी में पौधे लगाए गए। इस दौरान सीओ सिटी हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर डीके त्यागी, समाजसेवी बीना शमर्ाि, नीलिमा शर्मा, उषा गर्ग, सीमा गुप्ता, भावना सिंह, कुमुद गर्ग, निधिशराज गर्ग आदि ने पौधरोपण किया।
रोहाना। आईपीएल शुगर मिल रोहाना कला के प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने पौधरोपण किया। प्रधान प्रबंधक ने कहा कि वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के खतरे लगातार दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में प्रकृति को बचाने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

खतौली। गंगनहर पटरी समेत बुढ़ाना रोड पर विधायक विक्रम सैनी के साथ एसडीएम ने पौधरोपण किया। उसके बाद एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने केके जैन डिग्री कालेज में पौधे लगाए। भाजपा नगर कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सा अधीक्षक मुकेश उपाध्याय के साथ पौधरोपण किया। वहीं ब्लाक प्रभारी चिकित्सक एके सिंह ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पौधरोपण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें