फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: थाली में झूठा अन्न नहीं छोड़ने और पानी की बर्बादी रोकने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब ‘विशाल’ के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वेजिटेबल ज्वेलरी एवं वेस्ट मैटेरियल से वस्तु निर्माण प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वस्तुओं के मॉडलों ने मनमोहा। शादी अथवा किसी समारोह में थाली में झूठा अन्न नहीं छोड़ने और पानी की बर्बादी पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया गया।
शनिवार को रोटरी क्लब ‘विशाल’ के तत्वावधान में कार्यक्रम कराया गया। वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तु बनाने में मुक्ता वर्मा, अनुपमा सिंघल, अर्चना बंसल, मणि प्रभा जैन, रीनू गुप्ता, पूनम गुप्ता, सुधा गुप्ता, नीना गोयल, सुधा कुच्छल, प्रीति नारंग और वेजिटेबल ज्वैलरी में गजल, सुधा गुप्ता, देवबंद से रीनू गुप्त एवं छात्रा लब्धि जैन ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल ने सामूहिक रूप से प्रतिभागियों अव्वल घोषित किया। क्लब अध्यक्ष पवन गोयल ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीए संजय संगल, प्रियंका संगल और प्रवीण जैन, सीमा जैन ने विभिन्न गेम कराए। प्रतिभागियों को रानी गोयल और परीणा गर्ग से पुरस्कृत कराया। रेखा गोयल, कमल नीना गोयल, अजय डिंपल गुप्ता, आनंद मीना बंसल, संजय अलका कर्णवाल, सुरेश चंद, प्रमोद साधना गर्ग, प्रभा जैन, रविंद्र गर्ग, संजय जैन, अरुणा, उपेंद्र नीता बंसल आदि मौजूद रहे। अंत में सचिव मनोज गर्ग ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें