मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर क्षेत्र में बिजनौर- मुजफ्फरनगर बाईपास पर उडन दस्ते ने कार से 7 लाख 86 हजार 2 सौ रुपये बरामद किए हैं। आयकर टीम ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू की हैं।
नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया के दौरान अवैध धन की बरामदगी के लिए उडन दस्ते की टीम ने जिले में प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ हैं। इसी प्रक्रिया के तहत मीरापुर में उडन दस्ता टीम बिजनौर-मुजफ्फरनगर बाईपास पर चेकिंग कर रही थी।
यह भी पढ़ें: Gopichand Murder: पति की हत्या के बाद हुए ऐसे खुलासे, खुद सदमे में आई पत्नी, शव तलाशना पुलिस के लिए चुनौती
बिजनौर से आ रही कार को रोक कर तलाशी ली तो काम में मौजूद तीन युवकों से 7 लाख 86 हजार 2 सौ रुपये बरामद हुए। युवकों ने खुद को स्क्रैप कारोबारी बताया लेकिन वह रकम के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। कार, नगदी व युवकों को मीरापुर थाने ले जाया गया।
सूचना देकर आयकर विभाग टीम व एसबीआइ की टीम को भी बुलाया गया। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि रकम बरामद की गई हैं। आयकर टीम रकम के बारे में कार सवार युवकों से पूछताछ कर रही हैं।