फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का अधिक प्रयोग न करने की शपथ दिलाई

विज्ञापन
छपार के जय भारत इंटर कालेज में छात्रों को संबोधित करते सीओ सदर कुलदीप कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। स्कूलों में मोबाइल क्रांति एवं सामाजिक जागरूकता में युवा वर्ग का योगदान विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सीओ राममोहन शर्मा ने कहा कि मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से दुष्परिणाम भी सामने आ रहे हैं। हमें किसी भी हालत में इसके गलत इस्तेमाल से बचना है। युवाओं को अपना ध्यान पढ़ाई लिखाई पर लगाना चाहिए, ताकि उनका भविष्य बन सकें। उन्होंने छात्रों को मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग न करने की शपथ भी दिलाई। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि मोबाइल का केवल सीमित समय के लिए ही प्रयोग करें। पढ़ाई लिखाई ही जीवन में काम आती है। सीओ ने छात्र छात्राओं को कहा कि अयोध्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है, जो भी फैसला आए उसका स्वागत करें। बताया कि पुलिस व मीडिया सेल को सभी सोशल मीडिया से जोड़ा गया है। अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीओ ने इंटर कालेज भोकरहेड़ी, जनता इंटर कालेज भोपा, स्वामी ओमानंद इंटर कालेज बेहड़ा सादत व किसान इंटर कालेज चौरावाला में भी सेमिनार का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें