थाना सिखेड़ा में आयोजित शांति समिति की बैठक में बोलते एसपी सिटी।
- फोटो : KHATAULI
सिखेड़ा/पुरकाजी। अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शांति व्यवस्था बनाने के लिए थाना सिखेड़ा में एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बैठक ली। उन्होंने ग्रामीणों से अमन चैन कायम करने की अपील की। उन्होंने सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक पोस्ट को शेयर न करें। माहौल खराब करने वालों के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें। मौके पर जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल भिक्की, प्रधान विनोद कुमार, समाजसेवी नजर मोहम्मद उर्फ नजरु मियां, भाजपा नेता डाक्टर दानवीर सिंह, प्रवेश पाल आदि रहे। उधर, पुरकाजी में थाना पुलिस ने लाइसेंस धारकों से अपने असलाह दो दिन में थाने पर या असलाह की दुकानों पर जमा करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर लाइसेंस निरस्त किये जा सकते हैं। इसके अलावा पुलिस द्वारा कस्बे में हाइवे व खादर तिराहा सहित गली मोहल्लों में पैदल फ्लैग मार्च भी किया।