मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की भारोतोलन और पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के खिलाडि़यों ने पदक जीला। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के अंतर्गत चल रही अंतरमहाविद्यालय पॉवर लिफ्टिंग महिला प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा रवीना ने 63 किलोग्राम और तनु ने 71 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
प्रथम वर्ष के छात्र अजय चौधरी ने 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, ऋषभ ने 83 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। भारोत्तोलन पुरुष वर्ग के 61 किलोग्राम भार वर्ग में मोजिम ने कांस्य पदक हासिल किया। पावर लिफ्टिंग महिला वर्ग प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की टीम ने द्वितीय स्थान पर रही। खिलाड़ियों के महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार, देवेन्द्र कुमार चौधरी भूपेन्द्र कुमार, अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरुण और विश्वदीप कौशिक उपस्थित रहे।