मुजफ्फरनगर, जानसठ। देहाती फिल्म के अभिनेता व डायरेक्टर मुनव्वर मंसूरी जानसठ पहुंचे। उन्होंने फिल्म को शूट करने की लोकेशन देखी। कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म होगी। जिसमें पारिवारिक प्रेम और रहन-सहन की पटकथा रची जाएगी।
शनिवार को कस्बे में दानिश अली खां की कोठी पर देहाती फिल्म के हीरो मुनव्वर मंसूरी पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखी। लोकेशन देखकर देहाती फिल्मों के डायरेक्टर व अभिनेता संतुष्ट नजर आए। उन्होंने 15 नवंबर को शूटिंग करने की तारीख निर्धारित की। उसके बाद वे साजिद चौधरी के आवास पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपनी बनने वाली देहाती फिल्म जन्नत के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म आपसी प्रेम, भाई, बहनों व मां-बाप का हक और तहजीब इसमें दर्शाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म कला निकेतन देहाती कंपनी के तहत बनाई जाएगी। इसके प्रोड्यूसर ओपी राय होंगे। उन्होंने अपनी फिल्म चटपटी यारी के बारे में भी बताया। बताया कि हम अपनी जन्नत फिल्म को 15 नवंबर को शूट करने जा रहे हैं। उसी दिन हमारी एक बहुत ही शानदार फिल्म फितरत रिलीज की जाएगी। यह फिल्म भी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। हम फिल्मों के माध्यम से सामाजिक ताना-बाना, आपसी प्रेम और भाईचारे को दर्शाते हैं। जिससे समाज में अच्छी सीख हासिल हो सके। क्षेत्र में जो कलाकार हैं, उनकी प्रतिभा को निखारने का कार्य भी बखूबी हो जाता है।