चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में 106 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल सप्ताह दिवस पर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अलग-अलग जगहों से कुल 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
भाजपा नेता विवेक बालियान और ब्लॉक प्रमुख अमित कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रीड़ाधिकारी लक्ष्यराज त्यागी ने बताया कि 38 किलो भार वर्ग में नैतिक प्रथम, देव द्वितीय और विशाल तृतीय स्थान पर रहा। 41 किलो भार वर्ग में शेखर ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय और वीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 44 किलो भार वर्ग में नवीन ने पहला, सूरज ने दूसरा और रजत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलो भार वर्ग में शौर्य पहले, रिहान दूसरे और दक्ष तीसरे स्थान पर रहा।
51 किलो भार वर्ग आरिफ ने प्रथम, कृष ने द्वितीय और महेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलो भार वर्ग में अभिमन्यु ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 किलो भार वर्ग में आरिश पहले, रजनीश दूसरे और राम तीसरे स्थान रहा। 65 किलो भार वर्ग में हर्ष ने पहला, साहिल ने दूसरा और शंकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 70 किलो भार वर्ग में जुबेर प्रथम, रितिक द्वितीय और शिव प्रताप तृतीय स्थान पर रहा। 97+ किलो भार वर्ग में विवेक ने प्रथम, उमंग ने द्वितीय और वंश पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर जिला कुश्ती संघ के सचिव निर्दोष बालियान, प्रदीप कुमार, बालेंद्र सिंह, अनुज कुमार, रामबीर, नरेंद्र पंवार, ध्यान सिंह सैनी, किरण गौतम, रेनू रानी मौजूद रहीं।