फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी और वॉलीबाल के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल देते हॉकी खिलाडी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय ट्रायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हॉकी व वॉलीबाल का जिला स्तरीय ट्रायल किया गया। इसमें महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि वॉलीबाल के ट्रायल में 29 व हॉकी के लिए 33 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। हॉकी (पुरुष वर्ग) में विनित, विशाल, लक्ष्य, आशीष पाल, अवि पाल, सिद्धार्थ पाल, रोहित, प्रिंस पाल, नितेश, रोहित पाल, निखिल कुमार का चयन हुआ, जबकि महिला वर्ग में स्वाति, दीपा और ममता चयनित हुई। उधर, वॉलीबाल (पुरुष वर्ग) में प्रयांशु सहरावत, यश कुमार, साहिल राठी, आर्यन वर्मा, आदर्श कुमार, यश पंवार, विश्वास, अरनव, चिराग, देवांशु पंवार, आर्यन कुमार, प्रतीक कुमार चयनित हुए। महिला वर्ग में पूजा शर्मा, वंशिका, खुशी चौधरी, शिवानी, नेहा, शिवानी यादव, लीलावती कुमारी और यश राणा का चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित हुए सभी खिलाड़ी 21 नवंबर को सहारनपुर में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान जिला हॉकी संघ के सचिव अजय, यशपाल सिंह रवि, मोनू कुमार, रोबिन बालियान, रेनू रानी, राजेश कुमार और तिलक राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें