एथलेटिक्स के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
मुजफ्फरनगर। लखनऊ और प्रयागराज में 24 से 26 अगस्त तक होने जा रही 55वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुए। खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
एसडी डिग्री कॉलेज में ओलंपियन प्रियंका पंवार ने ट्रायल का शुभारंभ किया। एथलेटिक्स कोच संजीव कुमार ने बताया कि जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित ट्रायल में करीब दो सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 100, 200, 800, 1500 मीटर, पांच हजार मीटर, दस हजार मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक समेत अन्य खेलों के ट्रायल हुए। सीओ सिटी कुलदीप कुमार, एसडी डिग्री कॉलेज के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. एसएन सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह, विशाल कुमार, नवीन कुमार, शुभम कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, अंकुश कुमार, रामभजन, सुभाष और शेखर राणा का सहयोग रहा।