गांव सोरम में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयनित हुए खिलाड़ी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। गांव सोरम में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राज्यस्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया।
सोरम आर्चरी एकेडमी के संचालक विपिन बालियान ने बताया कि गांव सोरम में आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ निवर्तमान ग्राम प्रधान करणवीर सिंह व समाजसेवी डॉ ऋषिपाल तोमर ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें कंपाउंड राउंड के लिए बालक वर्ग में प्रियांशु बालियान, हर्ष, साहिल, अंकुर, उज्ज्वल, तरुण, सावेज, विपिन का चयन किया गया। बालिका वर्ग में ज्योति का चयन किया गया। रिकब राउंड के लिए कपिल रघुवंशी, अभय, वेदांत, लुकमान , सिद्धार्थ व प्रवीण का चयन किया गया। इंडियन राउंड के लिए बालक वर्ग में मनीष, साहिल, सुहैल, वसीम , सिद्धार्थ व वंश के अलावा बालिका वर्ग में सिमरन चौधरी व अंशिका का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने मेडल देकर सम्मानित किया।