फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए मिले अमेरिकन डॉलर

विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर के लिए मिले अमेरिकन डॉलर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में कार्यरत भारतीयों ने भी सहयोग राशि दी है। अमेरिका के कैलिफोर्निया से मुजफ्फरनगर आई हुई साक्षी गर्ग ने भी संघ पदाधिकारियों को राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की प्रेरणा से 1100 अमेरिकन डॉलर दिए।
विज्ञापन

जिले में पहली बार किसी श्रद्धालु ने योगदान के रूप में अमेरिकन डॉलर भेंट किए हैं। उद्यमी रघुराज गर्ग और मृदुला गर्ग की सुपुत्री साक्षी गर्ग ने कहा कि उनके मन में बहुत दिनों से यह इच्छा थी कि वह श्री राम मंदिर के निर्माण को अपनी सैलरी से ग्यारह सौ अमेरिकन डॉलर का योगदान दे। इस अवसर पर उद्यमी रघुराज गर्ग और उनके छोटे भाई श्रवण गर्ग ने दो लाख 51 हजार अपनी ओर से भी मंदिर निर्माण के लिए दिए। संघ से जुड़े सेवादास, बृजेश गोयल, प्रमोद त्यागी ने गर्ग परिवार के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें