खतौली। विद्योत्तमा कन्या डिग्री कालेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर छात्राओं ने ग्रामीणों को पर्यावरण और दहेज प्रथा के लिए जागरूक किया।
गांव सठेड़ी में आयोजित एनएसएस शिविर के समापन पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ग्रामीणों को पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए अधिक से अधिक पौधा रोपण करने तथा समाज में फैली दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शुगर मिल के उपाध्यक्ष डा. अशोक तथा सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। प्राचार्य पवन ओबरॉय ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी साधना सोम ने छात्राओं के कार्य की सराहना की।