फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्दी से बनाई सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का चित्र लिए चित्रकार।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंजाब गायक स्वर्गीय सिद्धू मूसेवाला का शनिवार को जन्मदिन है। उनके प्रशंसक कलाकार ने रद्दी से मूसेवाला का चित्र बनाया है।
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला का जन्म 11 जून 1993 को पंजाब के मानसा जिले के मूसा गांव में हुआ था। उनका असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। पिछले दिनों मूसेवाला की हत्या कर दी गई। उन्हीं की याद में शुक्रवार को सनातन धर्म महाविद्यालय गांधी कॉलोनी के बीकॉम के छात्र तुषार शर्मा ने पेपर रद्दी व फेविकोल से उनका छायाचित्र बनाया है, जिसकी सभी व्यक्ति सराहना कर रहे हैं। छात्र ने बताया कि पंजाबी गायक ने एक से बढ़कर गाने दिए हैं। जन्मदिन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह चित्र बनाया है।

मुजफ्फरनगर : रद्दी से बनाया पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का चित्र।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें