फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नोटों पर लगाई जाए मुलायम सिंह यादव की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर मलिक ने ट्वीट करके कहा कि यदि सरकार नोट पर नया फोटो लगाने या बदलने पर विचार कर रही है तो नोट पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाई जाए। मुलायम सिंह सर्वमान्य नेता रहे हैं। सपा संस्थापक यादव ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को बराबर सम्मान व हिस्सेदारी देने का काम किया था। इसलिए पूरे देश के समाजवादियों की मांग है कि नेताजी के नाम से मशहूर मुलायम सिंह यादव को सरकार भारत रत्न से नवाजे और नोट पर उनकी तस्वीर लगाकर सच्ची श्रद्धांजलि पेश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें