फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस्ट प्रशिक्षक चुने गए चंद्रशेखर राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वर्ल्ड एथलेटिक्स कोच लेवल-1 कोर्स में चंद्रशेखर राणा को बेस्ट प्रशिक्षक चुने जाने के साथ-साथ लेवल-2 कोर्स के लिए चयनित भी किया गया। उन्हें कर्नल राजीव कुमार एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वर्ल्ड एथलेटिक्स एवं भारतीय एथलेटिक्स संघ की ओर से 15 से 26 अक्तूबर तक रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में वर्ल्ड एथलेटिक्स कोच एजूकेशन सर्टिफिकेट सिस्टम लेवल-1 कोर्स आयोजित किया गया था। इसमें देश भर के 24 प्रशिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान छह प्रशिक्षकों को लेवेल-2 कोर्स के लिए चयनित भी किया गया। उत्तर प्रदेश से प्रतिभाग करने वाले तीन लोगों में से चंद्रशेखर राणा को बेस्ट प्रशिक्षक चुना गया। बता दें कि चंद्रशेखर राणा एसएफडीएवी पब्लिक स्कूल में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एथलेटिक्स में वह सहारनपुर के जिला तकनीकी अधिकारी भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें