फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तलहेड़ी में घना कोहरा में हाइवे पर पलटी पिकअप वैन

विज्ञापन
तलहेड़ी बुजुर्ग में हाइवे पर पिकअप वैन से पलटने से बिखरे अमरूद्द - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
तलहेड़ी में घने कोहरे में हाईवे पर पिकअप वैन पलटी
विज्ञापन

देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। तल्हेडी बुजुर्ग में बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे पर घने कोहरे में अमरूद से भरी पिकअप गाड़ी सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे गाड़ी में भरे अमरूद सड़क पर बिखरकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन

माधोपुर राजस्थान से अमरूद लेकर विकास नगर जा रही पिकअप वैन सुबह करीब 4.30 बजे तलहेड़ी बस स्टैंड पर यूनियन बैंक के सामने अचानक डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसा वातावरण में घना कोहरा छाने के कारण हुआ। जिससे गाड़ी में भरे अमरूद सड़क पर बिखर गए। गनीमत रही कि चालक और क्लीनर दोनों ही सही सलामत बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी को सड़क के बीच से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। गाड़ी के चालक मुस्तकीम ने बताया कि घना कोहरा छाया होने के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ा, जिस कारण गाड़ी डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें