फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : सपने देखो और लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दो

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करती आर्य कन्या पाठशाला इंटर कालेज की छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के अंतर्गत शिक्षा से शिखर की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने कहा कि बड़े सपने देखें और तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दें। शिक्षा आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन

आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि मूल रूप से बागपत निवासी और सऊदी अरब में वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने छात्राओं से आह्वान किया कि अपने लक्ष्य तय कर लें। लक्ष्य हासिल करने के लिए उसी दिशा में कड़ी मेहनत करें। शुरूआत में असफलता भी मिल सकती है, लेकिन बिना घबराएं कड़ी मेहनत जारी रखें। कॅरिअर के विषय में नौंवी के बाद से ही सोचना शुरू कर दें। 12वीं की पढ़ाई बेहतर तरीके से करें। यह भी याद रखें कि 12वीं के प्रवेश लेने कहां लेना है, इस पर पूरे सोच समझकर फैसला करें। अपने शिक्षकों, अभिभावकों और जिस क्षेत्र में आप जाना चाहते हैं, उस क्षेत्र के विशेषज्ञों से जरूर मुलाकात करें। खुद को कभी भी कमजोर न समझें। प्रधानाचार्या कुसुमलता, प्रीति शर्मा, संध्या सोनकर, शशि, रेखा, सविता रानी, दुर्गावती, रजनी, छवि, ज्योति, सविता देवी और वंदना ने छात्राओं को प्रेरित किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
सेमिनार में सवालों के जवाब देने वाले बच्चों को प्रोत्साहित और शिक्षिका को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि छात्रा मनीषा, तान्या, प्राची और ईशा के अलावा शिक्षिका प्रीति शर्मा को सामान्य ज्ञान के सवालों के जवाब देने पर मुख्य अतिथि की ओर से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

सुबह जल्दी उठें और मोबाइल से दूर रहें
मुख्य अतिथि ने कहा कि सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने से कामयाबी मिलती है। मन सुबह के समय एकाग्र रहता है। इस समय उठकर पढ़ना सबसे बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं मोबाइल से दूर रहें। आवश्यकता से अधिक मोबाइल का प्रयोग युवाओं के लिए बेहद घातक है। यह भी कह सकते हैं कि कामयाबी की राह में यह रोड़ा है। उन्होंने नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें