फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियर शरीफ जा रहा पिकअप पलटा, छह घायल

विज्ञापन
जौली में हादसे में घायल परिवार के सदस्य - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पिकअप का स्टेयरिंग जाम होने के कारण हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। गंग नहर पटरी से रूड़की के कलियर शरीफ जा रहे पिकअप के पलटने से छह लोग घायल हो गए। पिकअप का स्टेयरिंग जाम होने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे शाहजहांपुर किठौर निवासी चालक ताज मोहम्मद अपने पिकअप से परिजनों को लेकर कलियर शरीफ जा रहा था। जौली चौकी के करीब अचानक स्टेयरिंग जाम होने के कारण पिकअप सड़क पर ही पलट गया। इसमें सवार महिला मुनीजा खातून, बुंदू, असद, नौशाद, समीर और शाहबुद्दीन घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पिकअप का स्टेयरिंग जाम हो गया था। संतुलन बिगड़ जाने से पिकअप पलट गया। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें