फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। 108 एंबुलेंस के ईएमटी और चालक ने एक महिला की डिलीवरी एंबुलेंस में ही कराई। पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद ईएमटी संदीप कुमार व एंबुलेंस के चालक नितिन कुमार विभागीय कॉल के बाद पुरकाजी ब्लॉक के गांव छपरा से एक महिला सलमा को प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर चले थे। वह एंबुलेंस लेकर गांव छपरा में पहुंचे ही थे कि महिला की हालत बिगड़ गई। उन्होंने एंबुलेंस को हाइवे पर छपार गांव के टोल प्लाजा पर रोककर महिला के परिवार की अन्य महिला के सहयोग से उसकी डिलीवरी कराई। महिला को पुत्र की प्राप्ति हुई। महिला के परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें