फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी कर सड़क पर चादर बिछाकर पढ़ रहा था नमाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौत हो गई। चालक अपने पिकअप वाहन को खड़ा करने के बाद सड़क पर चादर बिछा कर नमाज पढ़ रहा था। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

हरिद्वार के भगवानपुर निवासी 42 वर्षीय जमशेद शुक्रवार की रात अपनी पिकअप गाड़ी लेकर मेरठ की ओर जा रहा था। जीटी रोड पर भैंसी कट पर प्रिंस होटल के समीप वह अपने वाहन को खड़ा कर समीप ही सड़क पर चादर बिछाकर नमाज पढ़ने लगा। इसी समय पीछे से तेज गति से आए ट्रक के चालक ने उसके पिकअप में टक्कर मार दी। नमाज पढ़ रहा जमशेद अपने ही वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें