कोरोना काल बेहतर काम करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करते हिंदू-मुस्लिम भाईचारा समिति के पदाधि
- फोटो : DEVBAND
कोरोना काल में सुविधाएं देने वाले चिकित्सक व समाजसेवी सम्मानित
देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में हिंदू मुस्लिम भाईचारा समिति द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कोरोना काल में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने वाले चिकित्सकों व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
रविवार को मजनूवाला रोड पर समाजसेवी सलीम कुरैशी के आवास पर कार्यक्रम में चिकित्सा के क्षेत्र में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीके जैन, डॉ. कमरूज्जमा कुरैशी, डॉ. सुखपाल सिंह, डॉ. कुलदीप राणा व डॉ. सलीम उर रहमान को सम्मानित किया। इसके अलावा बिजली विभाग में एसडीओ अनिल चौरसिया व जीशान सिद्दीकी के अलावा एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरन सिंह व समिति संरक्षक विनोद गुप्ता का माल्र्यापण व अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हनीफ, नीरज कंसल, राजेश सिंघल, सलीम उस्मानी, हाजी खलील खान, दीपक राज सिंघल, जयवीर सिंह, अंकित जैन, राजकुमार जाटव, अजय गर्ग, अमित सोनी, फैजान कुरैशी, शिवचरण कुमार, शाहनवाज कुरैशी व इसरार गौरी आदि मौजूद रहे। संवाद