फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक संस्थाओं को टारगेट करना भाजपा का मकसद : डॉ. खालिद

विज्ञापन
देवबंद में मदरसों के सरकारी सर्वे के विरोध में धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
अल्पसंख्यक संस्थाओं को टारगेट करना भाजपा का मकसद : डॉ. खालिद
विज्ञापन

देवबंद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने मदरसों का समर्थन करते हुए सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे को षड्यंत्र बताया है। नेताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक संस्थाओं को टारगेट करना भाजपा का मकसद है।
सरकारी सर्वे के विरोध में हम मदरसों के साथ हैं अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को डाकखाना चौक पर धरना दिया। जिसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. खालिद मो. खान ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की पहचान करने के लिए सर्वे कराने के सरकार के निर्देश सियासी साजिश हैं, यह एक समुदाय को लक्षित करने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष वसी अहमद रिजवी ने कहा कि सर्वे के नाम पर सरकार द्वारा मदरसों को टारगेट करने की आशंका है। ज्यादातर मदरसे दान में मिली जमीनों पर चल रहे हैं। प्रदेश महासचिव हुमायूं बेग ने कहा कि गैर सरकारी मदरसों में मौजूद मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांचने के बहाने सरकार नफरत का माहौल बनाना चाहती है। इस मौके पर नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, एजाज अहमद, बिलाल अहमद, डॉ. रऊफ, अयान सैफी, हारुन, राहत अली, हसन आतिफ, दानिश सैफी, सोनू पठान, उमर खालिद, प्रवीन शर्मा, हाफिज उस्मान नौमानी व ईशान खान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें