जिम में महिला का शारीरिक शोषण
मुजफ्फरनगर। शहर के एक जिम में एक महिला के साथ शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
शहर के एक बड़े जिम में महिला और पुरुष दोनो ट्रेनर हैं। शहर के लड़के-लड़कियां यहां बड़ी संख्या में आते हैं। यहां फिटनेश के लिए पहुंची एक महिला ने टूर के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुए शोषण को बयां किया है। पीड़िता का आरोप है कि शहर के इस जिम को खुद की फिटनेस के लिए ज्वाइन किया था। षड्यंत्र के तहत जिम संचालक और ट्रेनर ने उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि जिम संचालक और ट्रेनर उसको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का परिवार डरा और सहमा हुआ है।
मामला गंभीर कार्रवाई होगी
मुजफ्फरनगर। जिला प्रोबेशन अधिकारी मुशफेकिन ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर है। महिला की पहचान छिपाकर इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। उनके विभाग की टीम महिला से संपर्क कर उसके बयान लेगी।