फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतू कुत्ते ने रेत पर पेशाब किया, नाराजगी जताने पर पड़ोसी को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू कुत्ते ने रेत पर पेशाब किया, नाराजगी जताने पर पड़ोसी को मार दी गोली
विज्ञापन

- कुत्ते के मालिक पक्ष ने पड़ोसी पर किया लाठी डंडों से हमला
- पुलिस मौके पर पहुंची, घायल किसान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
तितावी (मुजफ्फरनगर)। पालतू कुत्ते ने पड़ोसी के घर के बाहर पड़े रेत पर पेशाब कर दिया। इस बात को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले। कुत्ते के मालिक पक्ष ने किसान सुकर्म (48) को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में किसान को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

तितावी निवासी सुकर्म पुत्र विजय सिंह अपने घर पर चिनाई का कार्य करा रहा है। इसी के चलते उसने अपने घर के बाहर रेत डाला हुआ है। सोमवार रात पड़ोसी अपने पालतू कुत्ते को घुमा रहा था। इसी बीच कुत्ते ने रेत पर पेशाब कर दिया। सुकर्म और उसके परिवार के लोगों नाराजगी जताई। दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गाली-गलौज के बाद मामला मारपीट तक जा पहुंचा। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग एकत्र हो गए और जमकर मारपीट हुई। इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से गोली मारकर सुकर्म को घायल कर दिया गया और तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें