फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - पीईटी में शामिल हुए 15421 अभ्यर्थी

Mon, 30 Oct 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में दूसरे दिन 15 हजार 421 अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रथम पाली में 57.53 और द्वितीय पाली में 58.45 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि 11 हजार 171 अभ्यर्थियों ने पीईटी छोड़ दी।

यूपी एसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दूसरे दिन सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रथम पाली में पंजीकृत 13296 में से 7649 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसके बाद दोपहर तीन बजे शुरु हुई द्वितीय पाली में पंजीकृत 13296 में से 7772 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 15 हजार 421 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रथम पाली में 5674 परीक्षार्थियों ने पीईटी छोड़ दी। जबकि द्वितीय पाली में 5524 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दूसरे दिन भी रविवार को बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के परीक्षार्थी पीईटी परीक्षा में शामिल हुए। सीसीटीवी कैमरों से लगातार परीक्षा की निगरानी की गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय इंटर कॉलेज और चौधरी छोटूराम कॉलेज में पहुंचकर निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


आसान है प्रश्नपत्र, अच्छा हुआ पेपर

रविवार को दूसरे दिन भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र में ज्यादा कठिन प्रश्न नहीं पूछे गए थे। उनका पेपर अच्छा हुआ है। अमरोहा निवासी ललित का कहना है कि वह कई दिन से तैयारी कर रहे थे, पेपर काफी अच्छा हुआ है। मुरादाबाद के प्रिंस चौहान ने कहा कि प्रश्न पत्र आसान था, इसलिए हल करने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। ग्रेटर नोएडा के अनिल ने कहा कि उन्हें कुछ प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई है। हालांकि प्रश्नपत्र आसान था।
गहनता से तलाशी के बाद दी एंट्री

पीईटी शुरू होने से दो घंटे पहले केंद्रों पर प्रवेश शुरू किया गया। एक-एक परीक्षार्थी की गहनता से तलाशी ली गई। प्रथम पाली में आठ से साढ़े नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। द्वितीय पाली में दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एंट्री दी गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र देखने के बाद ही एंट्री दी गई। बालिकाओं के लिए तलाशी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

शहर में लगा जाम राहगीर परेशान

दूसरे दिन भी हुई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर रविवार को भी शहर में जाम की स्थिति रही। हर मार्ग पर जाम के चलते राहगीर परेशान रहें। प्रथम पाली की परीक्षा छुटने के बाद शहर के महावीर चौक, मीनाक्षी चौक, भोपा रोड, रुड़की रोड, शिव चौक, झांसी रानी चौक, भगत सिंह रोड, मालवीय चौक, रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे रोड, अस्पताल चौराहा सहित अन्य जगहों पर जाम की स्थित रही। ऐसे में वाहन दौड़ने की बजाए रेंगते नजर आए। आम जनमानस को परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


ट्रेन और रोडवेज बसों में रही भीड़-भाड़

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को देने के लिए बिजनौर, गाजियाबाद, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। ऐसे में ट्रेन और रोडवेज बसों में भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह के समय रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों की भीड़ रही। परीक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो ने अतिरिक्त फेरे लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें