कवाल के ग्रामीणों में दहशत
मुजफ्फरनगर, जानसठ। गांव कवाल से संबंधित 23 लोग कोरोना संक्रमित मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। इनमें से डेढ़ साल की बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव मिली थी। ग्रामीण गांव में एक दूसरे के घर जाने को भी डरते हैं। गांव के गली मोहल्ले सुनसान पड़े रहते हैं। ग्रामीण प्रशासन से पूरे गांव को सैनिटाइज कराने की मांग कर चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की ओर से गांव को सैनिटाइज नहीं कराया गया है। उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अशोक कुमार का कहना है कि ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से एहतियात बरतनी चाहिए। बिना मास्क के घर से बाहर ना निकलें।