फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन

जानसठ। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया।
रविवार की रात्रि में भी भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटौती होती रही। लोगों को गर्मी में नींद नहीं आ सकी। लोगों ने गर्मी की वजह से रात जागकर काटी। सोमवार की सुबह सात बजे बिजली गुल होने पर एक घंटा बाद आठ बजे बिजली आपूर्ति की गई। इसके बाद 10 बजे बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद बिजली आपूर्ति की गई। इसके बाद शाम 4 बजे तक लगातार बिजली कटौती की गई। शाम को अचानक मौसम में बदलाव आया। आकाश में काले बादल मंडराने लगे और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। नागरिक राकेश कुमार, सतीश चौधरी, नबी, मुकेश, प्रदीप, आदेश आदि ने अधिकारियों से गर्मी के मौसम में बिजली कटौती नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें