फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने लगे लोग

विज्ञापन
देवबंद की कैलाशपुरम कालोनी में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर से देहात तक अधिकतर दुकानों के बाहर निश्चित दूरी पर सर्किल बनाकर लोगों को राशन और दवाएं दी गईं ताकि भीड़ कम रहे। इस व्यवस्था के चलते कई जगहों पर लोगों को जरूरी सामान लेने में कुछ समय तो लगा लेकिन सोशल डिस्टेंस कायम रहा।
विज्ञापन

देवबंद में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल डिस्टेंस की अपील पर लोग अमल करने लगे हैं। घरों के अंदर ही नहीं बाहर भी लोग एक दूसरे से दूरी बनाकर 21 दिन के लॉकडाउन का गंभीरता के साथ पालन करने में जुट गए हैं। देवबंद के कैलाशपुरम कालोनी, गांधी कालोनी, शिक्षक नगर में भी बृहस्पतिवार को लोगों को एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठे देखा गया। कैलाशपुरम कालोनी निवासी नितिन गुप्ता, गांधी कालोनी निवासी पंडित सतेंद्र शर्मा, सुरेश फौजी, डॉ. बिजेंद्र सैनी, कल्लू नाई, वैभव शर्मा, शिक्षक नगर निवासी सुरेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग से ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हो सकता है।

सुल्तानपुर नगर पंचायत सफाई कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते चेयरमैन तथा ईओ।- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी से दूध खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते सामाजिक दूरी के बीच राशन खरीदते लोग- फोटो : SAHARANPUR

नागल में ग्राहकों के खडे होने के लिए दुकानों के सामने बनाए गए घेरे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें