फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Case: सड़क पर उतरा त्यागी समाज, नोएडा सांसद और सपा प्रवक्ता के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Wed, 10 Aug 2022 07:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत मामले को लेकर त्यागी समाज काफी गुस्से में है। त्यागी समाज के लोगों ने भाजपा सांसद महेश शर्मा और सपा प्रवक्ता सुनील साजन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shrikant Tyagi Case: नोएडा में श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर क्षेत्रीय त्यागी समाज की ओर से भाजपा सांसद महेश शर्मा और सपा प्रवक्ता सुनील साजन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इन दोनों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं तो क्षेत्र का त्यागी समाज थाना मंसूरपुर में धरना प्रदर्शन शुरू कर देगा।

विज्ञापन


बुधवार को राखी पब्लिक स्कूल पुलिस चौकी पर क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष ईश्वर चंद त्यागी ने भाजपा सांसद पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा प्रकरण राजनीतिक उद्देश्य साधने के लिए तय षड्यंत्र था। इसमें श्रीकांत त्यागी को इसमें फंसाया गया है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने त्यागी समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। नोएडा प्रशासन की ओर से श्रीकांत त्यागी की पत्नी और बच्चों के साथ की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की निंदा की गई। मौके पर पहुंचे खतौली नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह को ज्ञापन देकर भाजपा सांसद और सपा प्रवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जंग-ए-आजादी: पढ़िए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कुछ अनसुने किस्से, काफी रोचक था ये किस्सा भी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें