फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्राह्मण आश्रम शुक्रताल में चार मंदिरों के द्वार बंद करने तथा आश्रम का भी मुख्य द्वार बंद करने को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह से शिकायत की।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ब्राह्मण समाज से रामकिशन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, जयपाल शर्मा, सुभाष चंद, शैलेश शर्मा, अजय शर्मा, श्रीपाल, सतीश शर्मा आदि एकत्र होकर पहुंचे। ब्राह्मण समाज के लोगों ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम चंद्र भूषण सिंह को शिकायती पत्र सौंपा।
बताया कि शुक्रताल में ब्राह्मण आश्रम के मुख्य द्वार के पास परशुराम, लक्ष्मी नारायण, राधा-कृष्ण, शिव परिवार तथा हनुमान के मंदिर बने हुए हैं। आरोप है कि आश्रम की वर्तमान कमेटी के कुछ लोगों ने अपनी संपत्ति मानकर मुख्य द्वार को दीवार करके बंद कर दिया है। एक कैंटीन चला रखी है। जिससे आश्रम का द्वार और अन्य चार मंदिरों के द्वार भी बंद हो गए हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम से द्वार को खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें