फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइफाइड की चपेट में लोग, बच्चे भी बीमार

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में ओपीडी पर लगी मरीजों की कतार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में वायरल बुखार के बाद अब पिछले 15 दिनों में टाइफाइड बुखार का प्रकोप बढ़ता दिखा है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में टेस्ट कराए जा रहे है, इनमें सबसे ज्यादा मरीज टाइफाइड के मिल रहे है। उधर, बच्चों में ज्यादातर सर्दी, खांसी और उल्टी-दस्त की शिकायतें मिल रही है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। रोजाना सैंकड़ों की संख्या में अलग-अलग बीमारियों की जांच की जा रही है। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। बाल रोग ओपीडी के बाहर लंबी कतार लगी हुई पाई जाती है। रोजाना 100 से ज्यादा बच्चों को परामर्श दिया जा रहा है। इनमें ज्यादातर मरीज दस्त के है। उधर टाइफाइड के मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है। चिकित्सक का कहना है कि खाने-पीने के कारण ही टाइफाइड की चपेट में आते है। इसलिए इन दिनों विशेष रूप से खाने-पीने का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
बासी खाना खाने से होता है टाइफाइड: डॉ. राकेश
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि टाइफाइड खाने-पीने के कारण फैलता है। स्वच्छ खाना और पानी का सेवन ना करने से इस तरह की बीमारी होती है। लोगों को ताजा और स्वच्छ खाने का इस्तेमाल करना चाहिए। बासी खाने से परहेज करें। जिस तरह से बारिश हुई है, तो मच्छरों का पनपना शुरू हो सकता है। इसलिए सभी को ध्यान रखना चाहिए कि उनके आस-पास पानी का जमाव तो नहीं हो रहा है। बच्चों में दस्त की बीमारी भी खाने-पीने की वजह से ही हो रही है। गर्मी के दिनों में खाना खराब हो जाता है, इसलिए ताजे खाने का ही प्रयोग करें। ज्यादातर उबला हुआ पानी पीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना इतने बच्चे ले रहे परामर्श
12 सितंबर 111
13 सितंबर 113
14 सितंबर 151
15 सितंबर 163
16 सितंबर 149
कुल 687
रोजाना इतनी हो रही जांच
केवल बुखार सभी जांच
12 सितंबर 50 2836
13 सितंबर 57 2700
14 सितंबर 45 3199
15 सितंबर 49 2598
16 सितंबर 37 2447
कुल 238 13780
सभी ओपीडी में इतने मरीज ले रहे परामर्श
12 सितंबर 2620
13 सितंबर 2515
14 सितंबर 2382
15 सितंबर 2857
16 सितंबर 2656
कुल 13030
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें