फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत सकल सृष्टि कर्ता... तुमको शत-शत नमन

विज्ञापन
नगर के विश्वकर्मा चौक पर विश्वकर्मा जंयती पर मार्ल्यापण करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अद्भुत सकल सृष्टि कर्ता सत्य ज्ञान सृष्टि हित कर्ता, अतुल तेज तुम्हरो जगमाही कोई विश्वमही जानत नाही... मंत्र के साथ शहर में जगह-जगह हवन यज्ञ किए गए। भगवान विश्वकर्मा दिवस के मौके पर पार्टी कार्यालय और संस्थानों पर भी पूजा अर्चना की गई। विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा और भारत विकास पार्टी की ओर से भी यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा समाज मंदिर सभा द्वारा रामपुरी स्थित मंदिर में यज्ञ कराया। पंडित अरविंद धीमान ने विधि विधान से यज्ञ किया। अध्यक्षता मंदिर अध्यक्ष मुकेश धीमान और संचालन पूर्व प्रधानाचार्य रविदत्त धीमान ने किया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और बीजेपी जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जगदीश पांचाल, ओमप्रकाश धीमान, योगेंद्र धीमान, योगेश, अशोक, ईश्वर मौजूद रहे।
उधर भारतीय विकास पार्टी कार्यालय पर भी विधि विधान से पूजा कर विश्वकर्मा जयंती मनाई। लोगों प्रसाद का वितरण भी किया। अध्यक्षता किशनलाल कश्यप और संचालन राधेश्याम कश्यप ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि समस्त दुनिया में भगवान विश्वकर्मा द्वारा लंका का निर्माण कराया था, जो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने कारखानों व यंत्रों की साफ-सफाई कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा करें। मौके पर घसीटू, विनोद, चंद्रभान, गौरव, नरेश, अजय, दीपक, रामसिंह, श्याम कुमार, मोहित, कंवरपाल, नीरज, आदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें