फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवो से भी चिकित्सकों से उपचार की राय फोन पर ले

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लोग गांव से टेलीमेडिसन का लाभ उठाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि जनपद के नौ विकास खंडों में कोविड-19 हेल्प लाइन गांव के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ब्लाक के चिकित्सा अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे ग्रामीण किसी भी कोविड-19 की जानकारी दें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर फौजदार ने बताया कि टीकाकरण, टेली मेडिसन, कोई भी अन्य जानकारी जो चिकित्सा पद्धति से जुड़ी हो या मानसिक सामाजिक चिकित्सकीय संबंध से जुडे़ सवालो के लिए चिकित्सक जवाब देंगे। ग्रामीणों को हर तरह से मित्र पारिवारिक चिकित्सक की तरह परामर्श देंगे और यथासंभव सहायता सुझाव कर चिकित्सकीय सुविधाएं उनको बताएंगे। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ यह होगा कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे नागरिक अपने गांव से ही इन मुद्दों पर जुडे सवाल समस्याओं व सुझावों को लेगे। उनको अनावश्यक स्थिति में सीधे शहर की ओर या कस्बों मे भीड़ में नहीं आना पड़ेगा। सरकारी चिकित्सकीय टेलिफोनिक परामर्श से उपचार संबंधी जानकारी देंगे। वह कोई भी बीमारी का डर, वैचारिक तनाव को दूर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर देखने में आ रहा है कि सही जानकारी के अभाव में तनावपूर्ण माहौल में लोग कोरोना में तनाव अधिक ले रहे हैं और सही तरह से उपचार भी नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी गांव में कोई भी दिक्कत हो तो वह संबंधित ब्लाक के सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के फोन पर सीधा संपर्क करें, जहां कहीं भी उन्हें लगता है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है सीएमओ कार्यालय में स्थित 24 घंटे का कंट्रोल रूम 0131- 440966 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कराएं।
विज्ञापन

टेली मेडिसन हेल्प लाइन नंबर
1. डॉ अशोक कुमार -जानसठ ब्लॉक-9634092037
2. डॉ अवनीश सिंह-खतौली ब्लॉक- 9412807556
-3. डॉ महक सिंह-सदर ब्लॉक-7417883583
4. डॉ अर्जुन सिंह-मोरना ब्लॉक-7451035593
5. डॉ विक्रांत-बुढाना ब्लॉक-9125450572
6. डॉ एनपी सिंह-ब्लॉक शाहपुर-9634224242
7. डॉ सतीश कुमार-चरथावल ब्लॉक-9012283376
8. डॉ अरुण कुमार-पुरकाजी ब्लॉक-9557533441
9.डॉ सैय्यद यासिर बघरा ब्लाक -7017484038
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें