फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदी से मिलने वाले 12 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र के गांव सठला निवासी सद्दाम उर्फ गौरी पुत्र भूरा किसी अपराध में तिहाड़ जेल में बंद है। सद्दाम बचपन से ही कस्बे के मोहल्ला बेरियान निवासी अपने मामा हाजी यूनुस के यहां रहा था। उसकी दो बहनें भी मामा के ही यहां पर रहती हैं। बुधवार को उसके मामा के यहां सद्दाम की दोनों बहनों की शादी का कार्यक्रम था। इसलिए सद्दाम पैराल पर अपनी बहनों की शादी के कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आया था। दिल्ली पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच बंदी को कस्बे में लेकर आई थी। स्थानीय पुलिस भी शादी समारोह के कार्यक्रम में बंदी की निगरानी में तैनात रही। बंदी से शादी के कार्यक्रम में दिल्ली के रहने वाले 12 लोग मिले थे। पुलिस ने इन सभी लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इन सभी बारह लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें