भिंडी, टिंडा, अरवी, करेला के दाम 80 रुपये हुए
पुरकाजी। एक तो लॉकडाउन के चलते व्यापार ठप है, दूसरा सब्जियों के दाम आसमान छू जाने से आम जनमानस परेशान है, जिससे मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लॉकडाउन में महंगाई सर चढ़कर बोल रही है। सब्जी के दाम भी कम नहीं हो रहे है। भिंडी, शिमला मिर्च, अरवी, टींडा, करेला के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा लॉक डाउन से पहले 22 रुपये किलो बिकने वाला आटा 32 रुपये किलो तक पहुंच गया है। मध्यम वर्ग के परिवारों को घरेलू खर्चों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कुछ मध्यम वर्ग के परिवारों ने प्रशासन से बढ़ती महंगाई की तरफ ध्यान देकर इस पर अंकुश लगाकर आम जनमानस को राहत दिलाने की मांग की है।