बालिका के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कोतवाली में हंगामा करते लोग
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। बालिका के हत्यारोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर लोगों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी देहात अतुल शर्मा ने लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया।
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी दस वर्षीय बालिका का शव बरामद होने के बाद रात्रि 8.30 बजे गुस्साए लोगों ने पहले खानकाह पुलिस चौकी और बाद में कोतवाली में जमकर हंगामा किया। लोगों की मांग थी की हत्यारोपी तनवीर को फांसी की सजा दिलाई जाए, साथ ही उनका यह भी कहना था कि तनवीर अकेले घटना को अंजाम नहीं दे सकता। उसके साथ और कौन लोग थे इसका भी खुलासा किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं हंगामा कर रहे लोग बालिका के हत्यारे तनवीर को सौंपे जाने की मांग कर रहे थे। एसपी देहात अतुल शर्मा ने लोगों को बमुश्किल समझाकर शांत किया।
साखन नहर से मिले बच्ची के शव को पोस्मार्टम के लिए भेजती पुलिस- फोटो : DEVBAND