फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के हैकर्स ने किया पीसीपीएनडीटी के सदस्य का एकाउंट हैक  

Fri, 24 Nov 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हैकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी  के राष्ट्रीय निरीक्षण एवं निगरानी समिति के सदस्य डॉ सुभाष बालियान का नेपाल के हैकर्स ने ई-मेल एकाउंट हैक कर लिया। यहीं नहीं, उनकी ई-मेल से विभाग के सचिव के साथ करीब 50 लोगों को फर्जी मेसेज किए। सचिव के मैसेज पढ़ने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हड़कंप मच गया। मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मेरठ से एक्सपर्ट लगाकर जांच की जा रही।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर निवासी सीनियर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुभाष बालियान सदर बाजार में यश डायग्नोस्टिक सेंटर चलाते हैं। साथ ही वह पीसीपीएनडीटी (लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम) की राष्ट्रीय निरीक्षण एवं निगरानी समिति में मुख्य सदस्य है। स्वास्थ्य मंत्रालय से दिशा निर्देश और उच्चाधिकारियों से गोपनीय रुप से कार्य करने के लिए याहू के हॉटमेल पर सुभाष बालियान नाम से ई-मेल बनी है।

22 नवंबर की सुबह अचानक ई-मेल बंद हो गई। दोपहर को डॉ. बालियान को उनके साथियों के फोन आए। तब पता चला की हैकर्स ने उनकी ई-मेल को हैक कर लिया है। उनके नाम 50 लोगों को फर्जी मेसेज किए। जिसमें उन्हें मुसीबत में फंसना बताकर 700 पौंड मांगे गए। एक ई-मेल पीसीपीएनडीटी के राष्ट्रीय सचिव बीके साहू को भेजी गई। सचिव के मेल पढ़ने के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हड़कंप मच गया। तुरंत ही जांच की गई तो हैकर नेपाल के निकले। 
विज्ञापन


मेरठ से एक्सपर्ट तनुज शर्मा को लगाकर हैकर्स की मंशा जानी गई। जिसमें वह लगातार रुपयों की डिमांड करते रहे। हैकर्स ने उनके ई-मेल में पीसीपीएनडीटी से संबंधित सभी डाटा उड़ा दिया। साथ ही निजी जानकारियां और शिकायतों के डाटा को भी चुरा लिया। करीब सात घंटे कड़ी मेहनत कर हैकर्स से जाल से ई-मेल को छुड़ाया गया। 

डॉ सुभाष बालियान ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। ई-मेल की जांच कराई जा रही है, कहीं अन्य स्थानों पर हैकर ने मेल तो नहीं भेजी है। उधर, एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि चिकित्सक की ओर से कोई लिखित में तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

डॉक्टर थे घर, दिल्ली से फोन बजे 
मुजफ्फरनगर। डॉ सुभाष बालियान 22 नवंबर को घर पर थे, तभी दिल्ली से फोन बज उठे। विभागीय सचिव ने भी उनसे नेपाल फंसने का जिक्र किया तो हड़कंप मच गया। तुरंत ही डॉ सुभाष ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर ई-मेल पर दिए गए पते पर कोई रकम नहीं भेजने के लिए जानकारी दी। 

यह था हैकर का नाम-बैंक खाता 
मुजफ्फरनगर। डॉ सुभाष बालियान के एकाउंट को हैक कर नेपाल से हैकर ने 700 पौंड भेजने के लिए नाम-पता और एकाउंट नंबर भी मेसेज किया। जिसमें हैकर ने माइकल एच मेट नाम, बैंक खाता संख्या 353053722053 बताया था। यह बैंक शाखा नेपाल के शहर थौबांग की बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें