फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची के अनुसार होगा किसानों के गन्ने का भुगतान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुढ़ाना। गन्ने के भुगतान सहित विभिन्न दस समस्याओं को लेकर भाकियू नेता और किसान 30 मई से बजाज चीनी मिल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठे है। मंगलवार को उप-जिलाधिकारी ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी और जिलाधिकारी से वार्ता की है। मिल प्रबंधन को रोजाना दस हजार क्विंटल शीरा और पांच हजार क्विंटल चीनी बेचने के आदेश दिए है। सूची के अनुसार गन्ने का भुगतान करवाया जाएगा।
धरनास्थल पर किसानों को 71 दिन हो गए है। मंगलवार को उप-जिलाधिकारी अरुण कुमार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि चीनी मिल के अधिकारियों को आदेश दिए गए है कि अधिक से अधिक चीनी और शीरा बेचकर किसानों के गन्ने का भुगतान करें। जल्दी ही किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, धरनास्थल बैठे भाकियू अनुज बालियान व संजीव पंवार ने बताया कि जब तक उनकी सभी मांगे पूरी नहीं होंगी उनका धरना जारी रहेगा। धरनास्थल पर इसरार त्यागी, विकास त्यागी, बाबूराम, कप्तान, अजीत, आस मोहम्मद, मोनू सैनी, राजकिरण व सुभाष मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें