मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन से संबंद्ध सराफा एसोसिएशन का गठन किया गया। व्यापारियों से एकता का आह्वान किया गया।
व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल और नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पवन वर्मा, महामंत्री संजय वर्मा और कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा को मनोनीत किया गया है। कृष्णगोपाल मित्तल ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने 15 दिन में कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए। पवन वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर व्यापारियों ने मिठाई बांटकर हर्ष जताया। इस अवसर पर भोला वर्मा, राज वर्मा, महेश वर्मा, सचिन वर्मा, प्रदीप वर्मा, दीपक वर्मा, राजेश कुमार, वरुण सिंह, मोहन लाल, मयंक जैन, पवन गुप्ता, संजीव वर्मा, संजीव वर्मा, अनिल कुमार, शुभम, विजय कुमार, वासु शर्मा उपस्थित रहे। ब्यूरो